Sonbhadra: 551 दीप जलाकर रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

• चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य को किया याद

सोनभद्र। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में 551 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और शहादत दिवस पर इसी तरह आयोजन कर उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अमित पाण्डेय, संजय जायसवाल, बीएन सिंह, सुनील सिंह, वकील खान, अनुज सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, रमेश सिंह, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, शिवा एवं अजीत शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संरक्षक अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.