Chitragupta Puja Mahotsav: चित्रगुप्त पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, नम आंखों से दी गई भगवान चित्रगुप्त को विदाई
- रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा
Chitragupta Puja Mahotsav Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में चित्रांश समाज की ओर से आयोजित चित्रगुप्त पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की जिला इकाई की ओर से आयोजित इस महोत्सव के समापन पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए और नम आंखों से भगवान चित्रगुप्त को विदाई दी।
Chitragupta Puja Mahotsav: विधि-विधान के साथ हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन
चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज में प्रेम एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
Chitragupta Puja Mahotsav: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किए भगवान चित्रगुप्त के दर्शन
महोत्सव के दौरान बुधवार की रात पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी भगवान चित्रगुप्त के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान, विवेक और लेखनी के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार रहने तथा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
Chitragupta Puja Mahotsav: सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने की सहभागिता
चित्रगुप्त पूजा महोत्सव में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके सिंह, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, डॉ. शीला वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, पूर्व प्राचार्या नीलम रानी, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता शामिल रहे।
इसके अलावा जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम अम्बष्ठ, रविन्द्र कुमार रवि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और चित्रांश समाज के सदस्यों ने महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Chitragupta Puja Mahotsav: शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का दिया संदेश
जीकेसी के अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम, भाईचारे और परिवारों की सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

[…] […]