Ravi Shankar Prasad: रविशंकर प्रसाद ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

Ravi Shankar Prasad Chitragupta Puja Patna: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वह पटना में आयोजित विभिन्न चित्रगुप्त पूजनोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Ravi Shankar Prasad: परिवार के साथ आवास पर की चित्रगुप्त पूजा

रविशंकर प्रसाद ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पटना के अलग-अलग इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद लिया।

Hand Grenade Arrest: अमृतसर में हैंड ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पकड़ा; 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Ravi Shankar Prasad: पटना के कई पूजा पंडालों में पहुंचे सांसद

सांसद रविशंकर प्रसाद इंद्रपुरी, एजी कॉलोनी, आशियाना नगर फेज-2, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, ठाकुरबाड़ी और न्यू यारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और सभी के सुखी, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की कामना की।

ravi-shankar-prasad-chitragupta-puja-patna

Ravi Shankar Prasad: भगवान चित्रगुप्त को बताया बुद्धि, विवेक और ज्ञान का प्रदाता

इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को परमपिता ब्रह्मा का अंश, बुद्धि-विवेक और ज्ञान का प्रदाता तथा समस्त प्राणी जगत के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला माना जाता है। वे लेखनी के आराध्य देव हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान चित्रगुप्त की कृपा सभी पटनावासियों और देशवासियों पर बनी रहे।

ravi-shankar-prasad-chitragupta-puja-patna

Ravi Shankar Prasad: समाज के निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका अहम

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि समाज के निर्माण में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज के लोगों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सर्वसमावेशी समाज के निर्माण में चित्रांश परिवार का अहम योगदान है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.