Chitragupta Social Institute: पटना में 10 नवंबर को होगा चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान का सम्मान समारोह, 53 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

Chitragupta Social Institute Award Ceremony: भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के अवसर पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से 10 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पटना सिटी के बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 53 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के प्रधान सचिव कमल नयन श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद, पद्मश्री प्रख्यात चिकित्सक गोपाल प्रसाद सिन्हा, विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख, विधायक रत्नेश कुमार और पूर्व कुलपति के.सी. सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

Police Security: दिवाली से पहले अमृतसर पुलिस अलर्ट, डीसीपी रविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च; 24 घंटे होगी चेकिंग

Chitragupta Social Institute: विभिन्न क्षेत्रों की 53 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

कमल नयन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Chitragupta Social Institute: नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना उद्देश्य

संस्थान के अध्यक्ष गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 53 विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सम्मान के लिए साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Chitragupta Social Institute: 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह 10 नवंबर को अपराह्न दो बजे से गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवरगंज, पश्चिम दरवाजा, पटना सिटी में आयोजित होगा। संस्थान ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.