Legal Awareness Camps: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नौ नवंबर को जिले के लीगल एड क्लीनिकों में लगेंगे जागरूकता शिविर

Legal Awareness Camps In Sirsa ( एम पी भार्गव): राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को जिला सिरसा की विभिन्न लीगल एड क्लीनिकों में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं और सरकार की विभिन्न कानूनी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले की लीगल एड क्लीनिकों में कार्य दिवसों के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) लोगों को कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी देंगे।

Freezing of assets of drug traffickers: सिरसा पुलिस का नशा तस्करों को दीपावली के पर्व पर तोहफा भेट, 4 तस्करों की 27 लाख की संपत्ति कुर्क (फ्रीज) ।

Legal Awareness Camps: बच्चों के अधिकारों और संरक्षण पर दी जाएगी जानकारी

शिविरों में बच्चों के संरक्षण और उनके लिए उपलब्ध बाल हितैषी कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ही बाल श्रम से जुड़े कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Legal Awareness Camps: नशा उन्मूलन और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर रहेगा जोर

जागरूकता शिविरों में नशा उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा बाल विवाह की रोकथाम के लिए बनाए गए कानूनों और संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.