Dr Mrinalini Akhauri: जेसोवा दिवाली मेले में डॉ. मृणालिनी अखौरी की गायकी ने बांधा समां, गजलों पर झूमे श्रोता

रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित दिवाली मेला-2026 में दी शानदार प्रस्तुति, ‘आज जाने की जिद न करो’ और ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ ने जीता दिल

Dr Mrinalini Akhauri Ranchi: मोराबादी मैदान में जेसोवा की ओर से आयोजित दिवाली मेला-2026 में झारखंड की मशहूर गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने लोकप्रिय गीतों और गजलों की शानदार प्रस्तुति देकर मेले में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी को जेसोवा की सदस्यों सहित उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

Dr Mrinalini Akhauri: ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ से की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मृणालिनी अखौरी ने मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की लोकप्रिय गजल ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ से की। इसके बाद दर्शकों की फरमाइशों का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने श्रोताओं की पसंद का ध्यान रखते हुए एक के बाद एक कई लोकप्रिय गजलें प्रस्तुत कीं।

GKC Membership Campaign Patna: जीकेसी का विशेष सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक बढ़ा, देश-विदेश में मिल रहा समर्थन

इस दौरान ‘होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो’, ‘होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है’ और ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’ जैसी गजलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Dr Mrinalini Akhauri: बुजुर्ग दंपत्ति की फरमाइश पर सुनाई ‘आज जाने की जिद न करो’

कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब एक बुजुर्ग दंपत्ति ने फरीदा खानम की मशहूर गजल ‘आज जाने की जिद न करो’ सुनाने की फरमाइश की। डॉ. मृणालिनी अखौरी ने अपनी भावपूर्ण आवाज में इस गजल को प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति से पूरा मेला परिसर गजलों की मधुर धुनों से गूंज उठा।

Dr Mrinalini Akhauri: देश के जवानों को समर्पित गजल से किया समापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. मृणालिनी ने देश के जवानों को समर्पित गजल ‘चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है’ प्रस्तुत की। इसके बाद लोकप्रिय गीत ‘गली में आज चांद निकला’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी शानदार गायकी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनकी प्रस्तुति की सराहना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.