Rania Samadhan Camp: 5 नवंबर को तहसील कार्यालय में लगेगा समाधान शिविर, सुबह 10 से 12 बजे तक होगा आयोजन
Rania Samadhan Camp (रमेश भार्गव): आमजन की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 5 नवंबर, वीरवार को तहसील कार्यालय रानियां में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 नवंबर को रानियां तहसील कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित रहें और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तहसील कार्यालय रानियां पहुंचकर समाधान शिविर का लाभ उठाएं।

[…] Rania Samadhan Camp: 5 नवंबर को तहसील कार्यालय में ल… […]