Tree Plantation Campaign: प्रभारी निरीक्षक ने किया 11 पौधों का रोपण

Sonbhadra Tree Plantation Campaign: महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर “पेड़ से ही प्राण है, पेड़ लगाएं-पेड़ बचाएं” अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में 11 पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि पेड़ अनमोल हैं और इनके बिना जीवन संभव नहीं है। जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा ने प्रत्येक व्यक्ति से पौधे लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Kharwar Gang Arrested: मीरजापुर में अंतरराज्यीय खरवार गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार; 65 लाख के आभूषण बरामद

Tree Plantation Campaign: पर्यावरण बैंक की टीम को पौधे और ट्री गार्ड भेंट

पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण बैंक की टीम को 11 पौधे और 11 ट्री गार्ड भेंट किए गए। राकेश चौधरी और राजाराम दुबे ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन देने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम में देवानंद पाठक, बीएन सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, परमानंद सहित पर्यावरण बैंक की पूरी टीम ने पौधारोपण किया। सभी ने पौधे लगाने के साथ उन्हें सुरक्षित रखने और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। “पुलिस विभाग ने ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है” और “सोनभद्र ने ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है” के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.