RLD State Vice President: रामपुर में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, सफदर अली बने प्रदेश उपाध्यक्ष

RLD State Vice President Rampur: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक रामपुर के दुर्गा नगला जीरो पॉइंट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव हाजी सादिक के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सफदर अली पुत्र सफी अहमद, निवासी ग्राम पंचायत दुर्गा नगला, को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में हाजी सादिक ने कहा कि रामपुर जिले में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

JDU Expels Anant Singh:  अनंत सिंह के बाद अमित प्रकाश भी JDU से निष्कासित, मोकामा में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

RLD State Vice President: रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत

वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों, गरीबों और मजदूरों के हितों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सफदर अली को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर जुबेर अहमद, ग्राम प्रधान पति जफर हुसैन, माशूक अली, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.