Dengue Case: रामपुर में डेंगू मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में पहुंची टीम
15 घरों की जांच, 10 लोगों की जांच में सभी निगेटिव; ग्रामीणों को बचाव के बताए उपाय
Rampur Dengue Case: यूडीएसपी पोर्टल पर ग्राम मढियान निवासी ओमप्रकाश के डेंगू पॉजिटिव होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में गांव पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश करीब एक सप्ताह पहले मथुरा से रामपुर आए थे और वहीं से बुखार से पीड़ित थे।
Dengue Case: मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव
पटवाई के निजी क्लीनिक में उपचार के बाद भी राहत न मिलने पर उन्हें 21 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर के आसपास 15 घरों की जांच कर पानी जमा होने वाले स्थानों की सफाई कराई और मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया। बुखार आदि के लक्षण वाले 10 लोगों की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
Mission Karmayogi: यूपी में 19.26 लाख कर्मचारी iGOT पोर्टल से जुड़े, 3.86 करोड़ ट्रेनिंग पूरी
Dengue Case: साफ-सफाई और दवा के छिड़काव की सलाह
टीम ने ग्रामीणों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने तथा कूलर और फ्रिज की पानी की ट्रे की साप्ताहिक सफाई करने की सलाह दी। ग्राम प्रधान को भी गांव में नियमित साफ-सफाई और दवा के छिड़काव के लिए कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार को हल्के में न लें, पानी जमा न होने दें और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराएं।
