Paddy Procurement Centre Inspection: धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

अधिकारियों ने शाहाबाद और केमरी मंडी के केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rampur Paddy Procurement Centre Inspection: रामपुर में धान खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शुक्रवार को जिले के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी धान खरीद आनंद कुमार सिंह ने शाहाबाद मंडी स्थित खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस एवं नैफेड के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों द्वारा क्रय केंद्रों के सामने धान सुखाया जाना पाया गया।

Paddy Procurement Centre: आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रत्येक केंद्र पर ‘किसान संपर्क रजिस्टर’ अनिवार्य रूप से रखा जाए। इसमें धान बेचने के लिए आने वाले किसानों की समस्याओं और शिकायतों का विवरण दर्ज किया जाए, ताकि उनकी समस्याओं को जिला स्तर पर तत्काल संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रखने तथा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Mission Karmayogi: यूपी में 19.26 लाख कर्मचारी iGOT पोर्टल से जुड़े, 3.86 करोड़ ट्रेनिंग पूरी

Paddy Procurement Centre: त्वरित निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता

एडीएम ने स्पष्ट किया कि धान खरीद में किसानों की सुविधा और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने केमरी मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।

rampur-paddy-procurement-centres-inspection
धान क्रय केंद्र निरीक्षण (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय उपलब्ध रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.