Illegal Liquor Destruction: जिगना पुलिस ने 26 मुकदमों में बरामद 384.250 लीटर शराब नष्ट कराई
Mirzapur Illegal Liquor Destruction: जिले में जब्त माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस ने 384.250 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। यह शराब वर्ष 2024 से 2026 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 26 मुकदमों से संबंधित थी। न्यायालय से विनष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद 22 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।
Illegal Liquor Destruction: आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में जब्त माल के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में थाना जिगना परिसर में शराब नष्ट कराने की कार्रवाई की गई।
Jio IPO Record: 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों ने जमकर दिखाई दिलचस्पी
इस दौरान नायब तहसीलदार सदर गरिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राजेश कुमार और जिगना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की उपस्थिति में बरामद शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
