Grievance Redressal Camp: ऐलनाबाद समाधान शिविर में SDM अदिति सिंघानिया ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Ellenabad Grievance Redressal Camp (एम पी भार्गव): आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐलनाबाद में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अदिति सिंघानिया ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Grievance Redressal Camp: नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उद्देश्य
एसडीएम ने बताया कि आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
Grievance Redressal Camp: डबवाली में भी समाधान शिविर, SDM योगेश दिलहोर ने दिए निर्देश
इसी क्रम में डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर ने समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और उनका निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का लाभ उठाएं।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

[…] Grievance Redressal Camp: ऐलनाबाद समाधान शिविर में SDM अ… […]