Tendua Kala Dussehra: लालगंज के तेंदुआ कला में धूमधाम से मना दशहरा, मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित; रावण वध देख झूमे श्रद्धालु

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Tendua Kala Dussehra: उत्तर प्रदेश के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव में विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से गाजे-बाजे के साथ नदी में विसर्जन किया गया। इसके बाद रामलीला मंचन के दौरान रावण वध का आयोजन हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘बोलो दुर्गा मैया की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।

Dussehra: गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई

दशहरा के अवसर पर तेंदुआ कला गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्तों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाएं और युवतियां भावुक नजर आईं। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।

Kalyan Banerjee : मां दुर्गा की आराधना करते हुए भावुक हुए TMC सांसद, वीडियो वायरल

Dussehra: रामलीला में रावण वध बना मुख्य आकर्षण

प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन में आदर्श पाण्डेय ने भगवान श्रीराम, प्रियांशु पाण्डेय ने लक्ष्मण, अर्जुन बिंद ने हनुमान जी और भुअर ने रावण की भूमिका निभाई। वहीं, भरत तिवारी ने रावण के संवाद प्रस्तुत किए।

sirsa-sports-trials-paddy-procurement
तेंदुआ कला रावण वध (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विजयादशमी का उत्सव मनाया।

Dussehra: बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में अखिलेश पाण्डे, विष्णु प्रसाद बिंद, राजमणि कोल, करुणा पाण्डे सहित अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.