Narwana Charas Seized: कार से 3 किलो 15 ग्राम चरस बरामद, चालक फरार

बरामद चरस की मार्केट कीमत लाखों रुपया में

ऐलनाबाद , 16 अक्टूबर । ( एम पी भार्गव) हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने नरवाना के शास्त्री नगर स्थित गोगा मेड़ी वाली गली में एक स्विफ्ट कार से 3 किलो 15 ग्राम चरस बरामद (Narwana Charas Seized) की है।

पुलिस के अनुसार, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बरामद चरस व्यावसायिक मात्रा की श्रेणी में आती है। विदित है की ब्युरो प्रमुख एडीजीपी श्री संजय कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Narwana Charas Seized: बोनट के अंदर छिपाई थी चरस

यूनिट इंचार्ज एसआई तरसेम सिंह ने कहा की वह अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए नरवाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सन्नी पुत्र महिपाल अपने साथी के साथ सफेद स्विफ्ट कार में चरस लेकर आया है और इसे नरवाना क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी में है।
सूचना के आधार पर टीम ने टोहाना रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में निगरानी शुरू की। पुलिस की निगरानी के कारण आरोपी अपनी गाड़ी को शास्त्री नगर में ले गया। पुलिस गाड़ी का पिछा करते हुए गोगा मेड़ी वाली गली में पहुंची। जहा स्विफ्ट कार खड़ी मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
कार की तलाशी के दौरान बोनट के नीचे वाइपर के पास लगे प्लास्टिक कवर के अंदर से छह मोमी लिफाफे मिले। जांच करने पर इनमें चरस बरामद हुई। जिनका वजन करने पर कुल मात्रा 3 किलो 15 ग्राम पाई गई। पुलिस ने चरस, कार और उससे संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।

Narwana Charas Seized: आरोपी नामजद, सप्लाई नेटवर्क की जांच

पुलिस ने सन्नी पुत्र महिपाल, निवासी नई बाल्मीकि बस्ती, टोहाना रोड, नरवाना को मामले में नामजद किया है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसकी तलाश के साथ-साथ नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना शहर नरवाना में एफआईआर नंबर 210, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C)-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एचएसएनसीबी की फतेहाबाद यूनिट द्वारा की जा रही है।
एसआई तरसेम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.