Dandiya Fest: पटना में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की भव्य शाम, ‘DANDIYA FEST 2026’ में शामिल होंगे चर्चित कलाकार

Dandiya Fest Patna: राजधानी पटना में संगीत, नृत्य और भारतीय पारंपरिक संस्कृति का रंगारंग संगम प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘DANDIYA FEST 2026’ का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। Anurag Movies के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम स्वर्ण महल, दीघा घाट, पटना में शाम 6 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुधीर कमल, जय सिंह राठौर, विमल पांडेय और पल्लवी गिरी शामिल होंगे। आयोजन में डांडिया-गरबा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ दर्शकों को उत्सव का खास अनुभव देने की तैयारी की गई है।

यह भी पढ़ें- मोदीनगर में संस्कृति उत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन, लोक प्रतिभाओं को मिला मंच

प्रायोजक बबली चंद्रा और रंजीत महापात्रा ने कहा, “डांडिया केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। DANDIYA FEST 2026 के माध्यम से हम पटना के लोगों को एक ऐसा मंच देना चाहते हैं, जहां परिवार और मित्र एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद लें। मैं पटना के सभी लोगों से अपील है कि इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस शाम को यादगार बनाएं।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.