पटना। राजधानी पटना में संगीत, नृत्य और भारतीय पारंपरिक संस्कृति का रंगारंग संगम प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘DANDIYA FEST 2026’ का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। Anurag Movies के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम स्वर्ण महल, दीघा घाट, पटना में शाम 6 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुधीर कमल, जय सिंह राठौर, विमल पांडेय और पल्लवी गिरी शामिल होंगे। आयोजन में डांडिया-गरबा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ दर्शकों को उत्सव का खास अनुभव देने की तैयारी की गई है।
यह भी पढ़ें- Kumari Selja Statement: वोट की गरिमा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : कुमारी सैलजा
DANDIYA FEST 2026 Patna: डांडिया और गरबा के रंग में रंगेगी पटना की शाम
‘DANDIYA FEST 2026’ के जरिए राजधानी पटना में भारतीय पारंपरिक संस्कृति, संगीत और नृत्य का उत्सव प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को डांडिया-गरबा के साथ मनोरंजन और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।
Anurag Movies के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में चर्चित कलाकारों की मौजूदगी कार्यक्रम को खास बनाएगी। आयोजकों का उद्देश्य परिवार और मित्रों को एक साथ उत्सव मनाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
DANDIYA FEST 2026 Patna: प्रायोजकों ने लोगों से की शामिल होने की अपील
कार्यक्रम के प्रायोजक बबली चंद्रा और रंजीत महापात्रा ने कहा, “डांडिया केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। DANDIYA FEST 2026 के माध्यम से हम पटना के लोगों को एक ऐसा मंच देना चाहते हैं, जहां परिवार और मित्र एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद लें। मैं पटना के सभी लोगों से अपील है कि इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस शाम को यादगार बनाएं।”
