Rampur News: अल्पसंख्यक आयोग सदस्य का गुरुद्वारा में स्वागत, मिलक खानम पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी दबोचा

Rampur News: अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनने के बाद लखनऊ से सरदार पलविंदर सिंह पहली बार रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार पलविंदर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में उन्हें जो सम्मान मिला है, उसके लिए वह हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिख समाज के हितों और जरूरतों के लिए वह हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जहां भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें – Automated Testing Station: निजी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा वाहन फिटनेस सेंटर,इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन

गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सरदार पलविंदर सिंह को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समाज के कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिन सरदार मनमीत सिंह, अमरजोत सिंह, कपूर, जगजोत सिंह, खुशवंत सिंह बाजवा, सुरजीत सिंह जबल, चरणजीत सिंह, ग्रंथी सुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rampur News: मिलक खानम पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामपुर के थाना मिलक खानम पुलिस ने रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रवीन सिंह उर्फ बिन्ना पुत्र जय सिंह, निवासी इंद्रा कॉलोनी, रुद्रपुर, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को सरकड़ी मोड़/तीन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना मिलक खानम में मु0अ0सं0 103/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोहन सिंह, कांस्टेबल 1900 देवेंद्र, कांस्टेबल 1107 विपिन कुमार और कांस्टेबल 1106 ब्रह्मचंद शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.