Fire in the Semal Tree: प्रकृति की तस्वीर और सह-अस्तित्व की कहानी, रज़ा लाइब्रेरी में शामिल हुई मंडलायुक्त की पुस्तक
Fire in the Semal Tree: रामपुर मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा रचित पुस्तक ‘Fire in the Semal Tree’ अब रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के समृद्ध संग्रह का हिस्सा बन गई है। मंडलायुक्त द्वारा पुस्तक की दो प्रतियां रज़ा पुस्तकालय को भेंट की गई हैं, जिन्हें एक्सेशन संख्या 68198 एवं 68199 के तहत संग्रह में दर्ज किया गया है। सेमल वृक्ष को केंद्र में रखकर रची गई इस पुस्तक में प्रकृति, जीवन और सह-अस्तित्व के संबंधों को संवेदनशील एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
Fire in the Semal Tree: छायाचित्रों के माध्यम से दिया जीवंत रूप
पुस्तक में पक्षियों, मधुमक्खियों तथा अन्य जीव-जंतुओं की गतिविधियों के साथ विभिन्न ऋतुओं में प्रकृति में होने वाले बदलावों को शब्दों और छायाचित्रों के माध्यम से जीवंत रूप दिया गया है। लेखन के साथ की गई फोटोग्राफी पुस्तक की विषयवस्तु को और प्रभावशाली बनाती है। रज़ा पुस्तकालय द्वारा पुस्तक भेंट किए जाने पर मंडलायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पुस्तकालय के संग्रह में महत्वपूर्ण अभिवृद्धि बताया गया। यह पुस्तक प्रकृति, साहित्य, फोटोग्राफी एवं पर्यावरण में रुचि रखने वाले पाठकों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू नवरात्रि, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
Fire in the Semal Tree: अन्य पुस्तक भी शीघ्र संग्रहालय को की जाएगी भेंट
मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा रचित एक अन्य पुस्तक ‘Walking with Wings, Camera’ भी शीघ्र ही रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय को भेंट की जाएगी। यह पुस्तक भी प्रकृति और पक्षी जगत के प्रति उनकी रुचि तथा फोटोग्राफी के माध्यम से प्रकृति को देखने के उनके दृष्टिकोण को पाठकों के सामने प्रस्तुत करेगी। दोनों पुस्तकों का रज़ा पुस्तकालय के संग्रह में शामिल होना साहित्य, प्रकृति, पर्यावरण और फोटोग्राफी से जुड़े ज्ञान-संसाधनों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
