Budaun Transport Department Action: परिवहन विभाग की बड़ी प्रवर्तन कार्यवाही; ओवरलोडिंग में 08 वाहन सीज, 02 अनधिकृत एंबुलेंस एवं 10 बसों के चालान, वसूला 05 लाख जुर्माना

Budaun Transport Department Action: शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार (ओवरलोड) का परिवहन करते पाए गए 08 वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई, साथ ही 3 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित 02 अनरजिस्टर्ड राजस्थान नंबर की एंबुलेंस के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उनको उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज़ किया गया। वहीं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 बसों के भी चालान किए गए। जिसमें 01 बस को परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, सीज़ सभी वाहनों से 06 लाख प्रशमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों का संचालन निर्धारित परमिट, फिटनेस, पंजीयन एवं अन्य वैधानिक प्रपत्र पूर्ण करके ही वाहन का संचालन करें। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों अथवा माल का परिवहन न किया जाए तथा एंबुलेंस सहित सभी व्यावसायिक वाहनों का संचालन नियमानुसार किया जाए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/प्रवर्तन अधिकारी हरिओम ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग, अनधिकृत संचालन तथा अन्य यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई कि वे परिवहन नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.