Corruption in municipal construction works: शहर ऐलनाबाद नगरपालिका में बन रही सड़कों व पाईप लाईन कार्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – 10 जगह भारी गड़बड़ी का आरोप: धर्मपाल गुंबर

Corruption in municipal construction works (एम पी भार्गव): नगरपालिका में बन रही सड़कों व पाईप लाईन कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर होने के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका के पूर्व वाईस चेयरमैन धर्मपाल गुंबर ने 10 जगहों पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

10 स्थानों पर गड़बड़ी का आरोप –
1. ऑटो मार्केट से पंजाब नेशनल बैंक वाली गली व साथ लगते गोपाल वाली गली
2. पंचमुखी चौक से ठेके के पास इंटरलॉक बनी गली में इंटरलॉक के नीचे कुछ नहीं डाला, केवल मिट्टी डाली गई जबकि पत्थर डालना चाहिए था.
3. श्याम मंदिर से सतलुज पब्लिक स्कूल तक बनी सी.सी. सड़क
4. थाना रोड़ रामलीला ग्राउंड के सामने शर्मा जी वाली गली
5. धोबी वाली गली नजदीक नगरपालिका
6. सतपाल मेहता के घर से पूर्व विधायक भागी राम वाली बनी गली
7. चौधरी देवीलाल चौक से टीबी अड्डा तक फुटपाथ पर इंटरलॉक IPB
8. गांधी चौक से मुखराम चक्की वाली गली और गांधी चौक में नजदीक कुन्दन कपड़े वाली गली
9. नजदीक देवी लाल चौक आर सी ज्वैलर्स से पूर्व चेयरमैन रवि लढा वाली गली
10. दया राम ढाका व पूर्व पार्षद महावीर प्रसाद वाली गली

आरोप: बिंदु 1 से 10 तक इंटरलॉक के नीचे कुछ नहीं डाला गया व बिना ISI मार्क पाईप डाली गई और बोरवेल का भुगतान दो-दो बार किया गया।

चिट्ठी में लिखा है कि कनिष्ठ अभियंता व पालिका अधिकारी सरकारी पैसे को लूटने का काम कर रहे हैं। धर्मपाल गुंबर ने कहा है कि अगर मैं जांच में झूठा पाया जाऊं तो जुर्माना देने को तैयार हूं, जांच उच्च स्तर व मीडिया के सामने की जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी को बर्खास्त कर रिकवरी की जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.