गाजियाबाद: कांग्रेस नेत्री पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला

गाजियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा के ख़िलाफ़ उनकी सास पुष्पा शर्मा ने जबरन घर में घुसने और क़ब्ज़ा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस नेता समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना लिंकरोड इलाके में मुक़दमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि डॉली शर्मा कुछ गुंडों के साथ उनके घर पहुँची और डरा धमकाकर घर की चाबी छीन ली। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

शिकायतकर्ता पुष्पा शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बहू डॉली शर्मा ने उन्हें धमकी दी थी कि वो उनके सूर्य नगर वाले घर पर कब्जा कर लेगी। 9 फरवरी शाम क़रीब साढ़े आठ बजे वो 15-20 गुंडों को साथ लेकर उनके घर आई और उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को डरा धमकाकर उनसे गेट की चाबी ले ली और घर में घुस गई। उसने ज़बरदस्ती गन प्वाइंट पर ये भी लिखवा लिया कि हम आपको चाबी दे रहे हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.