Shastri and Gandhi Jayanti program in Patna: जी केसी का विश्ववयापी सदस्यता अभियान शुरू

शास्त्री जी कायस्थ समाज के लिए गौरव-राजीव रंजन

Shastri and Gandhi Jayanti program in Patna: देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कायस्थ समाज ने सादगी और शुचिता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री को दिया। शास्त्री जी देश के लिए अमूल्य धरोहर तो थे ही कायस्थ समाज के लिए भी गौरव थे।

ये बातें शास्त्री और गांधीजी जयंती के संयुक्त अवसर पर जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने जीकेसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन जीकेसी के पटना जिलाध्यक्ष मधुकर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

patna-shastri-gandhi-jayanti-gkc-program

इस अवसर पर संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने नए सदस्यों को आनलाइन सदस्यता दिला कर विश्व व्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मौके पर सदस्यता अभियान के प्रभारी निलेश रंजन ने बताया कि यह अभियान पूरे महीने विशु भर में चलेगा।

मौके पर अपने संबोधन में जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को बिहार राज्य प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पटना में की जा रही है। इसम भाग लेने के लिए राज्य के सभी जिलों से पटना में भारी संख्या में कायस्थ समाज का जुटान होगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

अंत में 20 दिसंबर को मुंबई में आयोजित हो रहा विराट कायस्थ समागम पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने आश्वासन दिया कि बिहार जी के सी से भारी संख्या में कायस्थ मुंबई पहुँचेगे।

इस अवसर पर मुकेश महान अनिल दास, डा कृष्ण गोपाल सिन्हा,बलराम श्रीवास्तव धनंजय प्रसाद, सुभाष्नि स्वरूप, मंजू स्वरूप, संघमित्रा सहाय, सुमन कुमार, श्रीवास्तव, मुकुंद वर्मा, मणिभूषण प्रसाद, ओम श्री वास्तव, अनिल श्रीवास्तव नीतेश कुमार, रवि भूषण प्रसाद, ऋचा वर्मा, सहित कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.