Youth arrested with a country-made pistol: सहसवान में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Youth arrested with a country-made pistol: बदायूं के सहसवान कोतवाली पुलिस ने अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधे पुत्र छत्रपाल, निवासी मिर्धाटोला, सहसवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सहसवान में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह और पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.