Angan Milan Program: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाडी केन्द्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Angan Milan Program (एम पी भार्गव): सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ऐलनाबाद की विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढा, भाजपा के सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, विजय शर्मा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व पार्षद पूर्णिमा महिवाल शर्मा, पार्षद इंदू कामरा महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मोनिका रानी तथा आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका प्रवीण कुमारी व अन्य कई महिलाएं भी मौजूद थी।

कार्यक्रम के तहत स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों का स्वागत एवं परिचय, ईसीसीई गतिविधि, रोल प्ले, कहानी एवं गीत, खेल आधारित सीखने की गतिविधि का आयोजन किया गया। साथ ही आंगनवाडी केन्द्रों में गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिला को उचित खान पान एवं समय पर टीकाकरण हेतु बताया गया। वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं जागरूकता के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की गई।

seva-sankalp-abhiyan-angan-milan-program

माताओं को बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, आहार में विविधता बनाए रखने तथा बच्चों की आयु के अनुसार उचित मात्रा एवं अंतराल पर पूरक आहार देने के संबंध में भी जागरूक किया गया। आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण सम्बंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.