राजा भैया से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की मुलाकात

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिख रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के उनके घर पर मुलाकात की। नरेश उत्तम ने सिर्फ राज्यसभा चुनाव में राजा भैया से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का ही अनुरोध किया। लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव भी राजा भैया के सामने रखा। नरेश उत्तम ने राजा भैया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी बात कराई।

राजा भैया के लखनऊ कैंट स्थित निवास रामायण पर करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। हालांकि, इस मुलाकात पर दोनों दलों के नेता चुप्पी साधे हैं। लेकिन, सूत्रों का दावा है कि राजा भैया और अखिलेश यादव की फोन पर हुई बातचीत सकारात्मक रही। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सहमत है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.