छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

• 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से मंगलवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई, जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, सचिव माधवी जायसवाल, तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल और संचिता श्रीवास्तव समेत क्लब की अन्य सदस्याएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.