CM Yogi AI Statement: AI जवाब देगा, किताबें अच्छे सवाल करना सिखाएंगी: सीएम योगी ने छात्रों को दी सोचने की सीख
CM Yogi AI Statement: गोरखपुर में बाल मेला सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, तकनीक का इस्तेमाल करें लेकिन इसे अपनी सोच का विकल्प न बनने दें
CM Yogi AI Statement: गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CM Yogi AI Statement) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किताबों से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि AI कई सवालों के जवाब दे सकता है और मुश्किल कामों को आसान बना सकता है, लेकिन अच्छे सवाल पूछने की क्षमता विकसित करने में किताबों और अध्ययन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री सोमवार को दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे आधुनिक तकनीक का उपयोग पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए जरूर करें, लेकिन तकनीक को अपनी सोच का विकल्प नहीं बनने दें।
CM Yogi AI Statement: AI का इस्तेमाल करें, लेकिन सोचने की क्षमता बनाए रखें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लगभग हर क्षेत्र में AI की चर्चा हो रही है। तकनीक तेजी से बदल रही है और इसके माध्यम से कई कठिन कार्य आसान हो गए हैं। विद्यार्थियों के लिए भी AI पढ़ाई और जानकारी हासिल करने में उपयोगी हो सकता है।
हालांकि उन्होंने कहा कि किसी सवाल का उत्तर आसानी से मिल जाना और सही सवाल पूछ पाना दोनों अलग-अलग बातें हैं। किताबें विद्यार्थियों में जिज्ञासा पैदा करती हैं और किसी विषय को गहराई से समझने के साथ-साथ नए सवाल खड़े करने की क्षमता विकसित करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तकनीक का इस्तेमाल वहीं तक होना चाहिए, जहां उसका उपयोग लोक और राष्ट्र कल्याण के लिए किया जा सके। जिज्ञासा और सोचने की क्षमता को बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि यही नई खोज और नवाचार का रास्ता खोलती है।
CM Yogi AI Statement: किताबें गहराई से समझने और सवाल खड़े करने का माध्यम
सीएम योगी ने कहा कि किताबें केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों को किसी विषय को गहराई से समझने और उसके अलग-अलग पहलुओं पर विचार करने का अवसर देती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और भ्रमण के लिए भी समय निकालने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग स्थानों की यात्रा से प्रकृति, संस्कृति और विरासत को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने गोरखपुर के विद्यार्थियों से गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, रामगढ़ताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को देखने की अपील की।
CM Yogi AI Statement: अगले सप्ताह 500 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की भर्ती
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, तकनीक और स्टार्टअप के साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है।
मुख्यमंत्री के अनुसार ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 550 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अगले सप्ताह 500 और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती शुरू होने की बात उन्होंने कही।
CM Yogi AI Statement:: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देकर बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को असफलता से नहीं घबराने की सीख देते हुए पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कलाम फाइटर पायलट बनना चाहते थे, लेकिन चयन नहीं हुआ। इसके बावजूद उन्होंने प्रयास जारी रखा और आगे चलकर देश के मिसाइल मैन के रूप में पहचान बनाई।
उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

CM Yogi AI Statement: बाल मेला में विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा शर्मा कौशिक और दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नौकरी पाने वाले बनने के बजाय नौकरी देने वाले यानी Job Creator बनने की दिशा में आगे बढ़ने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्टार्टअप, इनोवेशन, खेल और सामाजिक सेवा सहित अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर मौजूद हैं।
