Ellenabad Seva Setu Camp: ऐलनाबाद के सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को मिला विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Ellenabad Seva Setu Camp ( डॉ एम पी भार्गव ): ​हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थानीय नगरपालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता थे।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष शमिंदर कंबोज, मंडल महामंत्री दीपक मेहता, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, सह जिला आईटी प्रभारी टिकम चोटिया, पार्षद गगनदीप खांडेकर, पार्षद संदीप घोड़ेला, पार्षद पूर्णिमा शर्मा, पार्षद वेद सैनी, पार्षद गोरू कंबोज, मनोनीत पार्षद नरेश अरोड़ा व मनोज टेलटिया, गणेश चांवरिया राजीव वधवा, जितेंद्र शर्मा, सुरजाराम खांडेकर, नछत्र सिंह, गजानंद स्वामी, ओमप्रकाश खांडेकर, धीरज मैहता, रविकरण गिजवानी, कमल कंबोज व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

ellenabad-seva-setu-camp-19-departments-pm-awas-yojana
एडवोकेट यतिंद्र सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता

इस अवसर पर अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा काल के सफलता पूर्वक 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किया जा रहे हैं ताकि आम जनता को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत बढ़िया कार्य कर रही है। जिससे प्रदेश में सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे है।

ellenabad-seva-setu-camp-19-departments-pm-awas-yojana
ऐलनाबाद सेवा सेतु शिविर

उन्होंने बताया कि आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में इस प्रकार के सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं आवेदन संबंधी सहायता प्रदान करवाना है। इस शिविर में विभिन्न 19 विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं व सेवाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने तथा योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 30 आवेदनों को स्वीकार करते हुए लाभार्थियों को पत्र जारी किया गया वही लाल डोरा स्वामित्व योजना के 13 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नगरपालिका के जेई ​अजय कुमार शास्त्री व ​गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कल मंगलवार को यह शिविर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद में  लगाया जाएगा। लोग इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.