Jio AirFiber: होम ब्रॉडबैंड में जियो का दबदबा, अगस्त में जुड़े करीब 5.7 लाख नए कनेक्शन

 निकटतम प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले करीब ढाई गुना ज्यादा कनेक्शन जोड़े

  • · AirFiber की तेज रफ्तार, फिक्स्ड वायरलेस बाजार में जियो की हिस्सेदारी करीब 79%

Jio AirFiber : होम ब्रॉडबैंड बाजार में अगस्त के दौरान जियो ने करीब 5.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े। यह उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक है। जियो की इस बढ़त में वायरलेस होम ब्रॉडबैंड यानी JioAirFiber की बड़ी भूमिका रही। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया जारी सब्सक्राइबर आंकड़ों के मुताबिक एयरटेल ने इसी दौरान करीब 2.27 लाख होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़े।

अगस्त में जियो के वायर वाले होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन में करीब 1.88 लाख की बढ़ोतरी हुई। वहीं 5G फिक्स्ड वायरलेस और UBR को मिलाकर कंपनी ने करीब 3.79 लाख नए वायरलेस होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़े। एयरटेल के फिक्स्ड वायरलेस कनेक्शन में करीब 96 हजार की बढ़ोतरी हुई।

कुल ग्राहक संख्या में भी जियो आगे बना हुआ है। अगस्त के अंत में जियो के फिक्स्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक करीब 1.48 करोड़ थे, जबकि एयरटेल के करीब 1.14 करोड़ ग्राहक थे।

वायरलेस होम ब्रॉडबैंड में जियो के 5G AirFiber कनेक्शन बढ़कर करीब 94.19 लाख हो गए। इसके अलावा जियो के UBR आधारित करीब 53.68 लाख फिक्स्ड वायरलेस कनेक्शन भी थे। दोनों को मिलाकर फिक्स्ड वायरलेस बाजार में जियो की हिस्सेदारी करीब 78.6 फीसदी रही।

ट्राई के मुताबिक देश में कुल फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन जुलाई के 1.884 करोड़ से बढ़कर अगस्त में 1.934 करोड़ हो गए। यानी घर तक तार बिछाए बिना इंटरनेट पहुंचाने वाला यह सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.