पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या

• देशभर से जुटे कवियों ने बांधा समां, भोर तक चली काव्य की रसधार

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

दुद्धी(सोनभद्र)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात कस्बा स्थित होटल ग्रीन स्टार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वावधान में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के कलाकारों ने वंदेमातरम, सरस्वती वंदना समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद डॉ. वीर अभिमन्यु (मनु जी) ने वायलिन वादन एवं भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लवकुश प्रजापति ने की, जबकि संचालन जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष सिंह और डॉ. सुमन राव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता पर विचार रखे। • देशभर के कवियों और शायरों ने रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा

काव्य संध्या में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आदित्य नायक, हिमांशु सिंह सनातनी, आकाश आगम, अमर भगोरिया, वैभव अवस्थी, यथार्थ विष्णु, कौशल्या कुमारी चौहान, डॉ. नंद जी नंदा, सूर्यकांत जायसवाल, धर्मराज ठाकुर, डॉ. लखन राम जंगली और डॉ. लवकुश प्रजापति ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। कवियों ने राष्ट्र, समाज, पिता के प्रेम, सामाजिक यथार्थ, एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों को अपनी रचनाओं में स्वर दिया। मुख्य अतिथि पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने आयोजन की सराहना करते हुए राष्ट्रीय जागरण के कार्यों पर जोर दिया। सभी कवियों एवं अतिथियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण, बैज अलंकरण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वर राय, मनोज सिंह (बबलू), डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल अग्रहरि, कमलेश मोहन, विंध्यावासिनी प्रसाद गुप्त, डॉ. संजय कुमार गुप्ता समेत विचार मंच के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की भूमिका रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.