Johar University Vice Chancellor ED Inquiry: जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से ED की लंबी पूछताछ, फंडिंग पर सवाल

Johar University Vice Chancellor ED Inquiry: सपा नेता आजम खां की मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के कुलपति प्रो.जहीरुद्दीन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय की टीम यूनिवर्सिटी तथा जौहर ट्रस्ट में कथित तौर पर कालेधन के निवेश से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। ईडी ने इसी मामले में दर्ज मुकदमें पूछताछ के लिए कुलपति को तलब किया था। आजम के कई और करीबी भी ईडी के रडार पर हैं।

johar-university-vice-chancellor-ed-inquiry-rampur
सपा नेता आजम खां

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी समेत अन्य स्थानों पर पिछले महीने छापेमारी की थी। इस दौरान विवि से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की गई थी। ईडी दोनों संस्थानों में चंदे की रकम और सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों से कराए गए कार्यों की भी जांच कर रही है।

ईडी को आशंका है कि दोनो संस्थानों के निर्माण में कालेधन का इस्तेमाल किया गया। ईडी ने रामपुर में दर्ज मुकदमों को आधार बनाकर केस दर्ज किया था। आरोप हैं कि सरकारी ठेकों के धन को यूनिवर्सिटी व ट्रस्ट के लिए संपत्ति जुटाने में इस्तेमाल किया गया। ईडी के सूत्रों के मुताबिक कुलपति से विश्वविद्यालय निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए फंड के बारे में कई सवाल किए।

छापेमारी के दौरान कुछ ठेकेदारों तथा सरकारी विभाग के अधिकारियों से पूछताछ में आए तथ्यों का सत्यापन भी कराने का प्रयास किया। प्रो. जहीरुद्दीन से पूछा गया कि वह यूनिवर्सिटी से कब से जुड़े हैं। ट्रस्ट में उनकी क्या भूमिका है। ट्रस्ट को कहां-कहां से वित्तीय मदद मिली। वित्तीय मदद दिलाने में उनकी क्या भूमिका रही। ऐसे की कई सवाल किए गए। मालूम हो कि यूनिवर्सिटी में चंदा देने वाले आजम खां के कई करीबी, जिनमें अब्दुल्ला आजम के दो दोस्त भी शामिल हैं, ईडी के रडार पर हैं। इन्हें भी नोटिस जारी कर जल्द पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.