Viksit Bharat Mirzapur: मीरजापुर में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे विचार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Viksit Bharat Mirzapur:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत-कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर संगोष्ठी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र के समग्र विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश सिंह यादव ने विकसित भारत की संकल्पना के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए राष्ट्र के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

mirzapur-viksit-bharat-seminar-speech-competition
बाबू हीरालाल इंटरमीडिएट कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता

मुख्य अतिथि चंद्रहास गुप्ता ने विद्यार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला ने की। उन्होंने शिक्षा, युवा शक्ति, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों से जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

भाषण प्रतियोगिता में अंजली जायसवाल रहीं प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में अंजली जायसवाल ने प्रथम, रिया गुप्ता ने द्वितीय और रुद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर कुसुमलता, डॉ. सत्येंद्र कुमार और अमित यादव शामिल रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपक कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. विद्या सिंह ने किया, जबकि डॉ. दीप नारायण ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण समेत करीब 120 विद्यार्थी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

बच्चों ने चित्रों में दिखाया विकसित भारत का सपना

इसी क्रम में गोसाईपुरवा कंतित स्थित बाबू हीरालाल इंटरमीडिएट कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘बच्चों में सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ‘25 वर्षों के सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा शामिल हुए। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की।

नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को 2047 के विकसित भारत की कल्पना को चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन जैसे विचारों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, शिक्षकगण, फरजाना बेगम, साहिल कुमार, कुश सोनी, कैलाश पटेल और रामनवल मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.