Rampur Bilaspur Police: शादी से इनकार पर युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, वांछित आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

Rampur Bilaspur Police: थाना बिलासपुर पुलिस ने युवती पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी रवि पुत्र मुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वादी की पुत्री से शादी करने की बात कही थी।

युवती के इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

  • एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

रामपुर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज, टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्रों को यातायात संकेतकों, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.