Aashirwad Ka Diya Program: अमृतसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
Aashirwad Ka Diya Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की जिला टीम की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किए।
सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया कार्यक्रम
भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित है। पार्टी की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में अमृतसर में भी यह आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि अंत्योदय और जनकल्याण की सोच के साथ किए जा रहे कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी दोहराया।
