Blood Donation Camp: बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया शुभारंभ

बी.एल. वर्मा बोले—‘सेवा और समर्पण ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को मनाने का सच्चा माध्यम’

Blood Donation Camp: बदायूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बदायूं स्थित लोधी छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा जी ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा जी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए समर्पित है। इसलिए उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के कार्यों के साथ मनाना सबसे सार्थक पहल है। रक्तदान मानवता की सेवा का महान कार्य है। हमारा दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहा सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना का विस्तार है। हमें केवल स्वयं सेवा नहीं करनी है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान और जनसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करना है।”

उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता किसी परिवार के लिए जीवनरक्षक बन जाता है।

इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने भी अन्य रक्तदाताओं के साथ स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा है। हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और किसी का जीवन बचा सकता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान कर सेवा अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता , महेश चंद्र गुप्ता , विधायक हरीश शाक्य , पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक , पूर्व प्रत्याशी डी के भारद्वाज , जिला महामंत्री एम पी सिंह , पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ,पूर्व उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत,नत्थू लाल वर्मा,ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत,पूर्व डी सी वी चेयरमैन उमेश राठौर,जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह चौहान, ओमपाल राजपूत,सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.