रामपुर में EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में खुला वेयरहाउस

Rampur: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत रामपुर में EVM और VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुरू हो गई है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित EVM वेयरहाउस को वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वेयरहाउस खोले जाने के समय अपना दल से कपिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी से सोनू सागर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय कपूर और चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव तथा समाजवादी पार्टी से अजय सागर और आसिम रजा उपस्थित रहे।

2027 विधानसभा चुनाव के लिए EVM-VVPAT की जांच

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM और VVPAT मशीनों की FLC 17 सितंबर से कलेक्ट्रेट स्थित FLC हॉल में शुरू हुई है। यह जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के अधिकृत छह इंजीनियरों द्वारा की जा रही है।

FLC का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। यह प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार केवल FLC में सफल पाई जाने वाली EVM और VVPAT मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा।

CCTV और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि FLC की पूरी प्रक्रिया उनके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में कराई जा रही है। प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग और CCTV के जरिए लगातार निगरानी एवं रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को FLC प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नामित करने का अनुरोध किया गया है। इसकी सूचना संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों को भी भेजी गई है।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी प्रक्रिया

अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि EVM-VVPAT के भंडारण, सुरक्षा और FLC से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Manual on Electronic Voting Machine में निर्धारित है। FLC की पूरी प्रक्रिया आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.