भादरा की माटी के लाल डॉ. ओम प्रकाश भार्गव को राज्य स्तरीय हिंदी सेवा सम्मान

Elnabad (Bhadra), September 14 ( डॉ एम पी भार्गव ): भादरा नगर के मूल निवासी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग, जयपुर में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. ओम प्रकाश भार्गव को उनकी कृति ‘कुटुंबकम्’ के लिए राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा राज्य स्तरीय हिंदी साहित्य सेवा सम्मान हेतु चयनित किया गया है।

इस सम्मान के अंतर्गत डॉ. भार्गव को 50 हजार रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. भार्गव पिछले 30 वर्षों से साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी कृति ‘कुटुंबकम्’ में वर्तमान समय में टूटते परिवारों, मानवीय संबंधों और भारतीय संस्कृति पर आधारित 21 कहानियों का संकलन है।

श्री मान ओम प्रकाश जी भार्गव साहब को बहु बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.