बेलहरा मोड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 152 मरीजों का हुआ इलाज
कमर-जोड़ों के दर्द, बुखार और आंखों की समस्या के मरीजों की हुई जांच
Madihan/Mirzapur: बेलहरा मोड़, गोड़टुटवा में रविवार को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पटेल के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ लिया।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले शिविर में कुल 152 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज कमर और जोड़ों के दर्द, बुखार, आंखों की समस्या, पेट संबंधी शिकायत और त्वचा रोगों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. ओ. पी. सिंह, डॉ. शालिनी सिंह पटेल और डॉ. नवेंदु पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पैरामेडिकल टीम में दीपक मौर्य, सीमा मौर्य, सरिता गौतम, संजीव प्रजापति, शिवम मौर्य और मनीष मौर्य ने चिकित्सा व्यवस्था में सहयोग किया।
शिविर के सफल आयोजन में राकेश सिंह पटेल का विशेष योगदान रहा। निःशुल्क चिकित्सा सेवा मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आयोजकों और चिकित्सकीय टीम की सराहना की।
