बजीरगंज में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक स्टडी सेंटर

75 से 100 छात्र-छात्राएं एक साथ कर सकेंगे अध्ययन, युवाओं को मिलेगा बेहतर माहौल

Budaun: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बजीरगंज में लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। स्टडी सेंटर के निर्माण की कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस (C&DS) होगी।

प्रस्तावित स्टडी सेंटर में एक साथ 75 से 100 छात्र-छात्राओं के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को शांत, सुविधाजनक एवं बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस संबंध में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बजीरगंज में बनने वाला यह स्टडी सेंटर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ शिक्षा और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। हमारा प्रयास है कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने ही क्षेत्र में आधुनिक एवं सुविधाजनक अध्ययन की व्यवस्था मिले।

बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार जारी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। बजीरगंज का स्टडी सेंटर भी इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगरों और कस्बों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.