थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01.015 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर के मड़िहान में पुलिस ने 1.015 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़िहान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.015 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक इंदल कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रजौहा मोड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके झोले से 1.015 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयप्रकाश पुत्र लालचन्द्र पटेल उर्फ ददई, निवासी ग्राम रजौहा, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना मड़िहान में मु0अ0सं0-221/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.