कबड्डी के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल की तिथियां घोषित, शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे ट्रायल

रामपुर मे उपक्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के समन्वय से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम, बमनपुरी, रामपुर में आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तरीय ट्रायल का कार्यक्रम —
जूनियर बालक कबड्डी: 22 सितम्बर 2026, अपराह्न 3 बजे

सब-जूनियर बालक कबड्डी: 3 अक्टूबर 2026, अपराह्न 3 बजे

जूनियर बालिका कबड्डी: 12 अक्टूबर 2026, अपराह्न 3 बजे

सब-जूनियर बालिका कबड्डी: 26 अक्टूबर 2026, अपराह्न 3 बजे

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुरादाबाद में क्रमशः 23 सितम्बर,5 अक्टूबर, 13 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे होगा।

चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताएं क्रमशः अयोध्या (25-27 सितम्बर), आजमगढ़ (07-09 अक्टूबर), मुरादाबाद (15-17 अक्टूबर) तथा रायबरेली (29-31 अक्टूबर 2026) में आयोजित होंगी।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के पास सक्षम स्तर से निर्गत एवं प्रमाणित पात्रता प्रमाण-पत्र तथा जन्मतिथि प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन-ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.