ऐलनाबाद में 26वें विशाल श्री गणपति महोत्सव की तैयारियां पूरी, 13 से 16 सितंबर तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम
Ellenabad, September 10 ( एम पी भार्गव ): शहर के वार्ड नंबर 03 स्थित श्री गणेश सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी 26वाँ विशाल श्री गणपति महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा यह महोत्सव 13 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक श्री गणेश मंदिर, ऐलनाबाद में आयोजित होगा।
श्री गणेश सेवा समिति के प्रेस प्रवक्ता मोंटी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की 13 सितंबर 2026 रविवार को विशाल ध्वजा शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो दोपहर 3:15 बजे नोहर रोड स्थित श्री बालाजी धाम बगीची से शुरू होकर शाम क़ो श्री गणेश मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी।
ध्वजा शोभायात्रा शहर के पंचमुखी चौक, ममेरा चौक,गांधी चौक,चौ. देवीलाल चौक होते हुए श्री गणेश मंदिर में पहुंचेगी जिसमें हजारों महिलाओं व पुरुषों के हाथ पवित्र ध्वजा होगी। 14 सितंबर सोमवार को सुबह 10:15 बजे श्री गणपति मूर्ति स्थापना होगी जो विद्वान ब्राह्मणों द्वारा की जाएगी और रात्रि को 9:15 बजे से विशाल जागरण का आयोजन होगा,जिसमें प्रख्यात भजन गायक अभिनव एरण एवं बबिता सोनी भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिसमें दूर दराज से लोग जागरण में पहुंचेंगे।
15 सितंबर 2026 मंगलवार को सुबह 10:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा और शाम 7:15 से 10:15 बजे तक सुंदरकांड पाठ और रात्रि 10:15 बजे से श्री गणपति कीर्तन होगा, जिसमें गायक मोटी अग्रवाल एवं मंगत गुर्जर हाजिरी लगाएंगे। 16 सितंबर, बुधवार को दोपहर 3:15 बजे श्री गणेश मंदिर से मसीतां वाली हेड तक मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
