लोधीपुर में किसान मोर्चा ने की ग्राम परिक्रमा यात्रा

रामपुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा 38 मिलक विधानसभा के ग्राम पंचायत लोधीपुर में ग्राम परिक्रमा यात्रा की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिला अध्यक्ष ने कहा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने कई ऐसी योजनायें लागू की हैं, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं,व दिव्यांगजनों को लाभ दिया जा रहा है, किसान सम्मान निधी, फसल बीमा, उजला योजना, विश्वकर्मा योजना, गन्ने के मूल्य में वृद्धि की है। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा मौनी पांडेय ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मौनी पांडेय,किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश कठेरिया,बूथ संख्या 210 के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,किसान मोर्चा जिला मंत्री ठाकुर रामगोपाल,शिवम चौधरी,धर्मेन्द्र सिंह, ऋषभ,नेम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.