रामपुर में खुलेआम डग्गामारी का आरोप, सिविल लाइंस से तोपखाना रोड तक ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

रामपुर में अवैध डग्गा मरी चरम पर, मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, धड़ल्ले से हो रही अवैध ठेकेदारी, ट्रैफिक पुलिस रोकने में नाकाम, ज़िम्मेदार अधिकारि मौन

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर में आज भी डग्गा मारी चरम सीमा पर चल रही है थाना सिविल लाइन से लेकर के माल गोदाम चौराहा और पंवारिया तक वहीं दूसरी ओर थाना सिविल लाइन से लेकर के अंबेडकर पार्क और फोटो चुंगी तक लगातार ऑटो टेंपो में सवारियां अवैध तरीके से बीठाई जा रही है।

हालांकि मीडिया हर बार मामले को प्रमुख्ता से खबरों को लेकर उठता है, ट्रैफिक पुलिस को जरा सीजू नहीं रिंगती और आंखें बंद कर बैठी है।

पुलिस अवैध वाहन चलवा रही है रोड पर धड़ल्ले से छोटे बड़े सभी वहान चल रहे हैं रामपुर ट्रैफिक प्रभारी राजीव कुमार और कांस्टेबल हेड कांस्टेबल सभी प्वाइंटों पर लगातार ड्युटियों पर तैनात रहते हैं उसके बाद अवैध डग्गा मारी चल रही है शहर की बात की जाए तो तोपखाना रोड पर अवैध दंगा मार वाहनों का अवैध तरीके से अड्डा चल रहा है कुछ ठेकेदार मोटा पैसा लेकर गाड़ियां रोड पर चलवा रहे हैं जैसे छोटे हाथी मैजिक टेंपो ऑटो रिक्शा यहां तक की गाड़ियां बिना नंबर प्लेट की चल रही है रामपुर आरटीओ विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

रोजमर्रा की तरह आज भी वही स्थिति बनी हुई है सिविल लाइंस के पोज इलाके में कलेक्ट्रेट परिसर है जिला जज आवास है डीएम आवास है एसपी आवास है रोड पर हर समय अधिकारियों का आवाग मन रहता है मंत्री नेता जज सभी रोड से होकर गुजरते हैं और जाम का सामना करना पड़ता है फिर कहीं ना कहीं ट्रैफिक पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं।

आखिर रामपुर की ट्रैफिक व्यवस्था कब समलेगी कैसे इस और ध्यान दिया जाएगा कब इसकी जिम्मेदार अपनी आंखें खोलेंगे और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी को अंजाम देंगे और कंट्रोल ट्रैफिक कर पाएंगे क्योंकि ऐसे अवैध डग्गा मार वाहनों पर कार्रवाई होना अति आवश्यक जरूरी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.