थाना गंज प्रभारी को पाठ पढ़ा रहे सभी थाना मुंशी, बिना प्रभारी को जानकारी दिए पूरा थाना चला रहे मुंशी, हिमांशु प्रभारी सख्त नाराज

रामपुर थाना गंज के स्टाफ से प्रभारी हिमांशु सिंह सख्त नाराज है उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए स्टाफ से कहा है कि मुझे बिना बताए कोई भी आदेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रभारी को बिना बताए मुंशी थाना चला रहे हैं और इंस्पेक्टर से सूचनाओं को छुपाया दबाया जा रहा है।

इंस्पेक्टर ने सख्त नाराजगी जाहिर की है उन्होंने सख्त कहा है कि मुंशीयों को कई बार समझाया गया है उसके बाद उनकी समझ में नहीं आ रही है स्टाफ की और सभी पुलिस कर्मियों की कई बार बैठक ली है दिशा निर्देश दिए हैं उसके बाद उनकी समझ में नहीं आ रही है, ऐसे कई संगीन मामले सामने आए हिंदू मुस्लिम से संबंधित लड़की की गुमशुदगी दर्ज होनी थी।

प्रभारी ने मुंशी को निर्देश दिया था कि इसमें fir कर करवाई की जाए मुंशी ने उसको अनसुना कर दिया और फिर फिर भी नहीं हुई और वही दूसरा मामला था एक थाने के मुंशी ने तो बिना प्रभारी को बताएं ग्रुप पर प्रार्थना पत्र डाल दिए और दरोगा जी को नियुक्त कर दिया, प्रभारी साहब तो उस मुंशी से सख्त नाराज हुए और सख्त हिदायत और चेतावनी दी कहा कि आगे से अगर ऐसा किया तो अच्छा नहीं होगा।

वही प्रभारी ने और भी थाना पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि सही तरीके से काम करें सही तरीके से करें न्याय दिलाने का काम करें क्योंकि जनता को जो उम्मीद होती है पुलिस से बहुत होती है पुलिस का काम न्याय दिलाने का काम करना है, अब आगे देखना होगा एसपी रामपुर अनिल कुमार सिंह ऐसे थाना प्रभारीयों के लिए क्या दिशा निर्देश करते हैं और ऐसे अपने पुलिस स्टाफ के लिए क्या आदेश पारित करते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.