- रिपोर्ट : मंजय वर्मा
Mirzapur: अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमालपुर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब After Dark Blue ब्रांड की है और प्रत्येक बोतल 180 एमएल की बताई गई है।
यह कार्रवाई 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा।
बिहार के रहने वाले हैं चारों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशान्त कुमार (25) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी सोनार लेन, राजेन्द्र पथ, थाना कोतवाली गया, जनपद गया, बिहार; रोहित कुमार (29) पुत्र रविशंकर सिंह, निवासी ग्राम कैन्दी, थाना हल्सी, जनपद लखीसराय, बिहार; साजन कुमार (24) पुत्र बासुदेव पाल, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना दानापुर, जनपद पटना, बिहार और पवन कुमार (29) पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम अमरपुरा, थाना नौबतपुर, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 154 पेट बोतल After Dark Blue अंग्रेजी शराब, प्रत्येक बोतल 180 एमएल, बरामद की गई।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-159/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया और जेल भेज दिया।
पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना जमालपुर के उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ तथा आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
