संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं ( महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली)द्वारा संचालित में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
Budaun: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान, बदायूं में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा संवाद से पूर्व महाविद्यालय प्रांगण में एक पौधा मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण में इलायची, सीता अशोक, चम्पा आदि के पौधे अतिथियों व शिक्षकों द्वारा लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि व मुख्य वक्ता बौद्बिक शिक्षण प्रमुख नरेन्द्र जी व विभाग प्रचारक सुधांशु जी व कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला प्रचारक अशोक व नगर प्रचारक राहुल शर्मा ,नगरकार्यवाह गोपाल चांडक ,खण्ड कार्यवाह दहगवां ब्रजेश यादव एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण कर उन्हें पुष्पांजली दी गयी। सरस्वती वंदना छात्रा गुलिस्तां द्वारा की गई।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा -‘ यदि हम युवाओं के चरित्र निर्माण पर ध्यान देते हैं तो हम समाज को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।’
अतिथि नरेन्द्र जी ने कहा -‘युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है। यदि हमारे देश का युवा एकजुट है तो हमारा भारत सशक्त है।’

वक्ता सुधांशु जी ने कहा -‘ हमारी युवा शक्ति को राष्ट शक्ति बनाने के लिए हमें उनसे संवाद आवश्यक हो जाता है। क्योंकि जब हम उनके विचार उनकी समस्याओं से परिचित होते हैं तो मार्गदर्शन करने में सफल होते हैं।
बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मन्तशा व अलैना ने युवाओं के दायित्व व देश में व्याप्त समस्याओं पर सुंदर विचार रखे।

कार्यक्रम संयोजन डॉ नवीन कुमार व कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार,डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ नीति सक्सेना, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,डॉ राजेश सिंह, डॉ सौरभ नागर, डॉ ब्रह्मस्वरूप सिंह, डॉ सूर्य प्रताप गौतम आदि की गरिमामई उपस्थिति रही। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार, रोदास,कमल आशीष का सहयोग रहा।
विद्यार्थियों में वालिंटियर शिवकांत, सुमित सिंह, राजकुमार आश्विनवर्मा, कविता, तुलसी,मंजली, अंजलि, नेहा,रिद्बि , करिश्मा , शगुन ,रुही बी आदि की भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ
