उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाए जाने पर कोटेदार संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Rampur: उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर जनपद के आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता संघ ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार चौहान ने कहा कि प्रदेश के उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में की गई वृद्धि से कोटेदारों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी तथा उनके सेवा कार्य को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। इसके लिए जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से मुख्यमंत्री एवं खाद्य एवं रसद मंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में भविष्य में भी उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं और हितों के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.