छतरियां मर्डर मामला: ग्रामीणों ने जांच अधिकारी बदलने की लगाई गुहार

Ellenabad, September 3 (एम पी भार्गव): जिला के गांव छतरियां में महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर हुई अशोक कुमार की हत्या के मामले में ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर रहे अधिकारी को तुरंत बदलने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि घटना 12 जुलाई को अशोक अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दबंग युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमले के दौरान मुकेश और उसके चाचा ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने अशोक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे के पाइपों से उस पर अंधाधुंध वार किए गए। हमले में गंभीर रूप से घायल अशोक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने अशोक को तड़पा-तड़पाकर मारा। उसके शरीर पर 15 से ज्यादा गहरे घाव और गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या के इस मामले में कुल 17 लोग संलिप्त हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल 6 लोगों को ही पकड़ा है।

इस मौके पर मृतक के माता-पिता सहित हरवंस देहड़ू, जसवंत देहड़ू, बलराम देहड़ू, बलबीर देहड़ू, राम सिंह ढाका, बिट्टू गिरधर, राजेंद्र प्रसाद, बुजलाल देहड़ू, लहर सिंह देहड़ू, पवन देहड़ू, हवा सिंह पूनियां व काफी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.